Soil & Types of Soil & Soil Mock Test

What is Soil- मृदा क्या है?

मृदा Soil : मृदा शैल चूर्ण और जैविक पदार्थ का वह मिश्रण है जिसमें पौधों को उगाने की क्षमता होती है। मृदा को शैलो के अपक्षय से उत्पन्न पदार्थ के रूप में भी जाना जाता है। अतः मृदा के निर्माण की प्रक्रिया अत्यधिक धीमी होती है। एक पूर्णतया विकसित मृदा एक लंबे समय बाद विकसित होती है। 

Factors of Soil Formation-मृदा निर्माण के कारक:

1- आधारभूत चट्टान या जनक पदार्थ 

2- जलवायु 

3- स्थलाकृति उच्चावच

4- जैविक प्रभाव [वनस्पति, जी-जंतु व मानवीय प्रभाव] 

इन सभी कारकों में प्रथम दो कारक सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। जलवायु और जैविक कारक को क्रियाशील कारक कहा जाता है जबकि जनक पदार्थ स्थलाकृति उच्चावच एवं मृदा के विकास की अवधि को निष्क्रिय कारक कहते हैं। 

मृदा की ऊपरी सतह से आधारभूत चट्टान तक के उधर्वाधर काट को मृदा परिच्छेदिका तथा मृदा के क्षैतिज परतों को मृदा संस्तर कहते हैं।

Soils of India-भारत की मिट्टियां:

भारत देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की पाई जाने वाली मिट्टियों की किस्मो का प्रकार:

Types of Soils मिट्टियों का प्रकार:

Black Soil-काली मिट्टी

Laterite Soil -लैटेराइट मिट्टी

Alluvial Soil-दोमट या जलोढ़ मिट्टी

Red Soils-लाल मिट्टी

Mountain Soil-पर्वतीय मिट्टियां 

Desert Soli-मरुस्थलीय मिट्टियां

Acidic & Alkaline Soil-अम्लीय एवं क्षारीय मृदा

मृदा-Soil Mock Test

10

Geography_Soil

Geography_Soil

कुल प्रश्न-63_Previous Year

पासवर्ड- quizxpress

1 / 63

भारत के निम्न मिट्टियों में से कौन बेसाल्ट लावा की अपक्षय के कारण निर्मित हुई है [UP.PCS Pre 2015]

2 / 63

भारत में काली कपास मृदा की रचना निम्नलिखित में से किसके अपक्षयण से बनी हुई है [IAS Pre 2021]

3 / 63

रेगुर (Regur) किसका नाम है [44th BPSC Pre 1998, 2000]

4 / 63

रेगर मिट्टी सबसे ज्यादा है [44th BPSC Pre 2000]

5 / 63

काली कपास मिट्टी निम्नलिखित में से किस नाम से भी जानी जाती है [UP RO/ARO Mains 2016]

6 / 63

कथन (A) दक्षिणी ट्रैप की रेगड़ मिट्टियां काली होती है।

कारण (R) उनमें ह्यूमस प्रसूर मात्रा में होता है 

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए [UP.PCS Pre 1999]

कूट :

7 / 63

भारत की निम्नलिखित मिट्टियों में से कपास की खेती के लिए कौन सी सर्वाधिक उपयुक्त है [UP.PCS Mains 2014]

8 / 63

करेवा किस प्रकार की खेती के लिए प्रसिद्ध है [67th BPSC Re-Exam 2022]

9 / 63

कथन [A] काली मिट्टी कपास की खेती के लिए उपयुक्त है 

कारण [R] उनमें जैव तत्व प्रचुर मात्रा में होता है

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए [UP.PCS Pre 2013]

कूट :

10 / 63

कथन [A] काली मिट्टी कपास की खेती के लिए उपयुक्त होती है

कारण [R] उसमें नाइट्रोजन तथा जैव पदार्थ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं 

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए [UP.PCS [spl] Mains 2004]

कूट :

11 / 63

देश की निम्नलिखित मिट्टियों में से किसे स्वत: कृष्य मिट्टी कहा जाता है [UP. Lower Sub Pre 2009]

12 / 63

कौन सी मिट्टी कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है [MPPSC 2004]

13 / 63

लावा मिट्टियां पाई जाती है [UPPSC Pre 1998]

14 / 63

मालवा पठार की प्रमुख मिट्टी है [UPPSC GIC 2010]

15 / 63

इस मृदा को सिंचाई की कम आवश्यकता होती है क्योंकि यह नमी रोक कर रखती है, वह कौन सी है [UPPCS  Pre 2010] [Chhattisgarh PCS 2003]

16 / 63

झारखंड में काली मिट्टी कहां पाई जाती है [Jharkhand PCS Mains 2016]

17 / 63

निम्नलिखित कथनों में कौन सही नहीं है [UPPCS Pre 2018]

18 / 63

भारत की लैटेराइट मिट्टियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है [IAS Pre 2013]

1- वे साधारणत: लाल रंग की होती है

2- वे नाइट्रोजन और पोटाश से समृद्ध होती है

3- उनका राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अच्छा विकास हुआ है

4- इन मिट्टियों में टैपियोका और काजू की अच्छी उपज होती है

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

19 / 63

निम्न में से कौन सा कथन भारत की लैटेराइट मृदा के संदर्भ में सत्य है [Jharkhand PCS Pre 2021]

1- लैटेराइट मृदा उच्च ताप व भारी वर्षा वाले क्षेत्र में विकसित होती है

2- लैटेराइट मृदा जैव [ह्यूमस] समृद्ध होती है व पश्चिम बंगाल, असम व ओडिशा में पाई जाती है

20 / 63

लैटेराइट मिट्टी मिलती हैं [UP.UDA/LDA Pre 2006]

21 / 63

लैटेराइट मिट्टियों का प्राधान्य है [UP.PCS Pre 2000]

22 / 63

निम्नलिखित कथनों में कौन लैटेराइट मिट्टियों के लिए सही नहीं है [UP.PCS Pre 2001]

23 / 63

भारत में निम्नलिखित में से कौन सा मृदा प्रारूप लोहे का अतिरेक होने के कारण अनुर्वर होते जा रहा है [IAS Pre 1994]

24 / 63

जलोढ़ मिट्टी के संदर्भ में नीचे दिए गए चार कथनों में से सही कथन को चुनिए [Chhattisgarh PCS Pre 2020]

25 / 63

भारत में सबसे अधिक उपजाऊ मृदा कौन सी है [UP RO/ARO Pre 2014]

26 / 63

निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी नदियों द्वारा निर्मित है [63rd BPSC Pre 2017]

27 / 63

भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का वर्ग है [MP.PCS Pre 2006]

28 / 63

निम्नाकिंत में से मिट्टी का कौन सा वर्ग भारत के सर्वाधिक क्षेत्र में पैर फैला है [Chhattisgarh PCS Pre 2018]

29 / 63

गंगा के मैदान की पुरानी कछारी मिट्टी कहलाती है [41st BPSC Pre 1996]

30 / 63

निम्नलिखित में से किस प्रकार की मृदा की जल धारण क्षमता सबसे कम होती है [Uttarakhand PCS Pre 2003]

31 / 63

दुम्मटी (लोम) मिट्टी में मिट्टी का कौन सा कण मिलता है [53rd to 55th BPSC Pre 2011]

32 / 63

पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी में किसकी मात्रा अधिक है [IAS Pre 1993]

33 / 63

निम्नलिखित में से कौन सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है [IAS Pre 1994]

34 / 63

भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए निम्न में से कौन सी फसल उगाई जाती है [RAS/RTS Pre 1996]

35 / 63

भारत के कुछ भागों में यात्रा करते हुए आप देखेंगे कि कहीं-कहीं लाल मिट्टी पाई जाती है, मिट्टी किस रंग का प्रमुख कारण क्या है [IAS Pre 2010]

36 / 63

भारतीय मृदाओं में जिस सूक्ष्म तत्व की सर्वाधिक कमी है वह है [UP PCS Spl Mains 2004]

37 / 63

कथन [A] हिमालय की मिट्टियों में ह्यूमस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है

कारण [R] हिमालय में सर्वाधिक क्षेत्र वनाच्छादित है

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए [UP Lower Sub Spl 2004]

कूट :

38 / 63

करेवास मृतिका जो जाफरान (केसर का एक स्थानीय प्रकार) के उत्पादन के लिए उपयोगी है, पाई जाती है [BPSC Pre 2018]

39 / 63

पौधों को सबसे अधिक पानी किस मिट्टी में मिलता है [53rd to 55th BPSC Pre 2011]

40 / 63

निम्नलिखित में से किस कण का व्यास 0.002 मि.मी. से कम होता है [UP RO/ARO Pre 2016]

41 / 63

मटासी मिट्टी के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है [Chhattisgarh PCS Pre 2021]

42 / 63

निम्नलिखित कथन पर ऊसर मिट्टी के संबंध में है [UP.BEO Pre 2019]

1- चूने का प्रयोग कर इसे सुधारा जा सकता है

2- इस मिट्टी का pH मान सात से अधिक होता है

3- इस मिट्टी में धान की फसल उगाई जा सकती है

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

43 / 63

सामान्य फैसले उगाने के लिए उर्वर भूमि के pH मान कितना होने की संभावना है [IAS Pre 1993]

44 / 63

तेजाबी मिट्टी को कृषि योग्य बनाने हेतु निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है [MP.PCS Pre 2006]

45 / 63

मिट्टी में खारापन एवं  क्षारीयता की समस्या का समाधान है [RAS/RTS Pre 1996]

46 / 63

भारत में सर्वाधिक क्षारीय मृदा क्षेत्र पाया जाता है [UP.PCS Mains 2007]

47 / 63

भारत में सर्वाधिक लवणीय मृदा क्षेत्र पाया जाता है [UP.PCS Mains 2012/2017]

48 / 63

मृदा का लवणीभवन मृदा में एकत्रित सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजों से उत्पन्न होता है। सिंचित भूमि पर लवणीभवन का क्या प्रभाव पड़ता है [IAS Pre 2011]

49 / 63

निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी चाय बागानों के लिए उपयुक्त है [UP.PCS Pre 2002]

50 / 63

लवण प्रभावित मृदाओं का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य है [UP.PCS Mains 2017]

51 / 63

किसका उपयोग मिट्टी की लवणता और क्षारीयता की समस्या का दीर्घकालिक हल है  [RAS/RTS Pre 1997]

52 / 63

भारत में निम्न में से किस क्षेत्र में मृदा अपरदन [Soil Erosion] की समस्या गंभीर है [UP.PCS Pre 2004]

53 / 63

निम्नलिखित में से भारत का कौन सा क्षेत्र मृदा अपरदन से अत्यधिक प्रभावित है [MPPCS Pre 2006] [UP.Lower Sub Pre 2004]

54 / 63

मध्य प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले में मृदा अपरदन (मिट्टी कटाव) की समस्या है [MPPCS Pre 2008]

55 / 63

चंबल घाटी के खोह-खड्डा का निर्माण का कारण निम्नलिखित में से किस प्रारूप का अपरदन है [IAS Pre 1994]

56 / 63

निम्नलिखित में से मृदा अपरदन प्रक्रियाओं (Process of Soil Erosion) के सही क्रम को पहचानिए [IAS Pre 2001]

57 / 63

कृष्य भूमि में किसके पौधे उगाने से भूमि का अपरदन अधिकतम तीव्रता से होता है [IAS Pre 1994]

58 / 63

कौन सा तरीका मिट्टी की उर्वरता प्राप्त करने का नहीं है [MPPCS Pre 1991]

59 / 63

फसल चक्र आवश्यक है [Uttarakhand PCS Pre 2010]

60 / 63

मृदा संरक्षण के संदर्भ में निम्नलिखित प्रचलित पद्धतियों पर विचार कीजिए [IAS Pre 2010]

1- शस्यावर्तन (फसलों का हेरफेर)

2- बालू की झाड़

3- वेदिका निर्माण (टैरेसिंग)

4- वायुरोध

भारत में मृदा संरक्षण के लिए उपयुक्त में से कौन सी विधियां उपयुक्त सामझी जाती है 

61 / 63

भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे संबंधित है [IAS Pre 2014]

वेदिका कृषि

वनोन्मूलन

उष्णकटिबंधीय जलवायु

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

62 / 63

मृदा अपरदन रोक जा सकता है [40th BPSC Pre 1995]

63 / 63

निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है [IAS Pre 2017]

1- भूमि की कम या शून्य जुताई

2- खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग

3- फसल अवशेष को खेत में ही रहने देना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

Your score is

Thank You

Black Soil काली मिट्टी :

काली मिट्टी को रेगुर (Regur), कपास की मिट्टी, ट्रॉपिकल ब्लैक अर्थ एवं ट्रॉपिकल चेर्नोजेम आदि के नाम से जाना जाता है। भारत में रेगुर मिट्टियों का निर्माण बेसाल्ट लावा के अपक्षय एवं अपरदन के कारण हुआ है। यह मिट्टियां दक्कन ट्रैप के ऊपरी भागों में विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक में पाई जाती है। 

राष्ट्रीय मृदा संरक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो के अंतर्गत टी. भट्टाचार्य के शोध रिपोर्ट के अनुसार काली मिट्टी भारत के विभिन्न राज्यों में लगभग 5.46 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में मिलती है। यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के लगभग 16.6 प्रतिशत भाग पर विस्तृत है। काली मिट्टी कपास की खेती के लिए अत्यधिक उपयुक्त होती है, इनमें लोहा, चुना, कैल्शियम, पोटाश, एल्युमिनियम एवं मैग्नीशियम कार्बोनेट की अधिकता और नाइट्रोजन फास्फोरस तथा जैविक पदार्थ की कमी पाई जाती है। इस काली मिट्टी का रंग टिटेनीफेरस मैग्नेटाइट एवं जीवांश (Humus) की उपस्थिति के कारण होता है।

काली मिट्टी में तीव्र जल धारण की क्षमता पाई जाती है। यह भींगने पर ठोस और चिपचिपी हो जाती है तथा सूखने पर आकुंचित एवं दरारयुक्त हो जाती है। इसलिए इसे स्वत: जुताई वाली मिट्टी भी कहा जाता है। इस मिट्टी का रंग गहरा कला से हल्का काला और चेस्टनट की तरह होता है। क्रेब्स के अनुसार रेगुर एक परिपक्व मृदा है, जिसके निर्माण में विशिष्ट उच्चावच और जलवायु की प्रमुख भूमिका है।

Black Soil Objective Questions Answers

प्रश्न 01. भारत के निम्न मिट्टियों में से कौन बेसाल्ट लावा की अपक्षय के कारण निर्मित हुई है [UP.PCS Pre 2015]

A. जलोढ़ मिट्टियां

B. लेटेराइट मिट्टियां 

C. लाल मिट्टियां 

D. रेगुर मिट्टियां Right Answer

प्रश्न 02. भारत में काली कपास मृदा की रचना निम्नलिखित में से किसके अपक्षयण से बनी हुई है [IAS Pre 2021]

A. भूरी वन मृदा 

B. विदरी (फिशर) ज्वालामुखी चट्टान Right Answer

C. ग्रेनाइट और शिस्ट 

D. शेल और चूना पत्थर

प्रश्न 03. रेगुर (Regur) किसका नाम है [44th BPSC Pre 1998, 2000]

A. लाल मिट्टी 

B. जलोढ़ मिट्टी 

C. काली मिट्टी Right Answer

D. लेटराइट मिट्टी

प्रश्न 04. रेगर मिट्टी सबसे ज्यादा है [44th BPSC Pre 2000]

A. महाराष्ट्र में Right Answer

B. तमिलनाडु में 

C. आंध्र प्रदेश में 

D. झारखंड में

प्रश्न 05. काली कपास मिट्टी निम्नलिखित में से किस नाम से भी जानी जाती है [UP RO/ARO Mains 2016]

A. बांगड़ 

B. खादर 

C. भुर

D. रेगुर Right Answer

प्रश्न 06. कथन (A) दक्षिणी ट्रैप की रेगड़ मिट्टियां काली होती है।

कारण (R) उनमें ह्यूमस प्रसूर मात्रा में होता है 

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए [UP.PCS Pre 1999]

कूट :

A. A तथा R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या है

B. A तथा R दोनों सही है किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है 

C. A सही है किंतु R गलत है Right Answer 

D. A गलत है किंतु R सही है

प्रश्न 07. भारत की निम्नलिखित मिट्टियों में से कपास की खेती के लिए कौन सी सर्वाधिक उपयुक्त है [UP.PCS Mains 2014]

A. रेगुर मिट्टी Right Answer

B. लेटराइट मिट्टी 

C. जलोढ़ मिट्टी 

D. लाल मिट्टी 

प्रश्न 08. करेवा किस प्रकार की खेती के लिए प्रसिद्ध है [67th BPSC Re-Exam 2022]

A. केला 

B. केसर Right Answer

C. आम 

D. अंगूर

प्रश्न 09. कथन [A] काली मिट्टी कपास की खेती के लिए उपयुक्त है 

कारण [R] उनमें जैव तत्व प्रचुर मात्रा में होता है

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए [UP.PCS Pre 2013]

कूट :

A. A तथा R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या है

B. A तथा R दोनों सही है किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है 

C. A सही है परन्तु R गलत है Right Answer 

D. A गलत है परन्तु R सही है

प्रश्न 10. कथन [A] काली मिट्टी कपास की खेती के लिए उपयुक्त होती है

कारण [R] उसमें नाइट्रोजन तथा जैव पदार्थ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं 

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए [UP.PCS [spl] Mains 2004]

कूट :

A. A तथा R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या है

B. A तथा R दोनों सही है किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है 

C. A सही है परन्तु R गलत है Right Answer 

D. A गलत है परन्तु R सही है

प्रश्न 11. देश की निम्नलिखित मिट्टियों में से किसे स्वत: कृष्य मिट्टी कहा जाता है [UP. Lower Sub Pre 2009]

A. जलोढ़ मिट्टी 

B. लेटराइट मिट्टी 

C. कपास की काली मिट्टी Right Answer

D. मरुस्थलीय मिट्टी

प्रश्न 12. कौन सी मिट्टी कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है [MPPSC 2004]

A. काली Right Answer

B. लाल 

C. जालोद 

D. लेटराइट 

प्रश्न 13. लावा मिट्टियां पाई जाती है [UPPSC Pre 1998]

A. छत्तीसगढ़ मैदान में 

B. सरयूपार मैदान में 

C. मालवा पठार में Right Answer

D. शिलांग पत्थर में

प्रश्न 14. मालवा पठार की प्रमुख मिट्टी है [UPPSC GIC 2010]

A. काली मिट्टी Right Answer

B. जलोढ़ मिट्टी 

C. लाल मिट्टी 

D. लेटराइट मिट्टी

प्रश्न 15. इस मृदा को सिंचाई की कम आवश्यकता होती है क्योंकि यह नमी रोक कर रखती है, वह कौन सी है [UPPCS  Pre 2010] [Chhattisgarh PCS 2003]

A. लाल मिट्टी 

B. काली मिट्टी Right Answer 

C. लेटराइट मिट्टी 

D. जालोढ़ मिट्टी 

प्रश्न 16. झारखंड में काली मिट्टी कहां पाई जाती है [Jharkhand PCS Mains 2016]

A. दामोदर घाटी प्रदेश 

B. स्वर्णरेखा नदी घाटी प्रदेश 

C. राजमहल पहाड़ी प्रदेश Right Answer

D. पलामू प्रदेश

प्रश्न 17. निम्नलिखित कथनों में कौन सही नहीं है [UPPCS Pre 2018]

A. काली मिट्टी को स्थानीय भाषा में रेगुर कहा जाता है 

B. क्रेब्स के अनुसार रेगुर मिट्टी अनिवार्य रूप से एक परिपक्व मिट्टी होती है

C. काली मिट्टी में आद्रता धारण करने की उच्च क्षमता होती है 

D. काली मिट्टी हिमालय क्षेत्र में पाई जाती है Right Answer

Laterite Soil लैटेराइट मिट्टी :

लैटेराइट मिट्टी का सर्वप्रथम अध्ययन 1905 ईस्वी में बुकानन [F. Buchanan] द्वारा किया गया। इसका नाम लैटिन भाषा के शब्द Later से लिया गया है जिसका अर्थ है ईट। भींगने पर यह मिट्टियां मक्खन की भांति मुलायम परंतु सूखने पर काफी कड़ी और ढ़ेलेदार हो जाती है। यह मानसून सदृश मौसमी वर्ष वाली उष्णकटिबंधीय जलवायु की विशिष्ट मिट्टियां हैं। उष्णकटिबंधीय भारी वर्षा के कारण होने वाले तीव्र विक्षालन क्रिया के फलस्वरुप लैटेराइट मिट्टी का निर्माण हुआ है। 

लैटेराइट मिट्टिय आंध्र प्रदेशों की उपक्षालित मिट्टियां है, जिनकी उर्वरता कम होती है। इस मिट्टी में लौह ऑक्साइड एवं एल्युमिनियम ऑक्साइड की प्रचुरता होती है, परंतु इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरिक अम्ल, पोटाश, चुना और कार्बनिक तत्व की कमी मिलती है। यह मिट्टी भारत में केरल, पूर्वी तमिलनाडु के छोटे भागों में, उड़ीसा छोटानागपुर पठार, पूर्वोत्तर भाग में मेघालय के उत्तरी भाग तथा पश्चिमी घाट के पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती है। राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो के नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार यह मिट्टी भारत के 1.80 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल विस्तृत है। इसका सर्वाधिक विस्तार केरल राज्य (मालाबार तटीय प्रदेश) में और इसके बाद महाराष्ट्र में है। 

लैटेराइट मिट्टी के रासायनिक संगठन और ऊंचाई में सामान्य संबंध पाया जाता है। इन मिट्टियों के निचले भागों की अपेक्षा ऊपरी भागों की मिट्टीयां अधिक अम्लीय है। लोहे के ऑक्साइड के कारण ही लेटेराइट मिट्टी का रंग लाल होता है। यह मिट्टी अम्लीय होती है। यहां पर चाय, कॉफी, मसाला, काजू, चीनकोन की खेती होती है।

Laterite Soil Previous Year Question Answer

प्रश्न 01. भारत की लैटेराइट मिट्टियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है [IAS Pre 2013]

1- वे साधारणत: लाल रंग की होती है 

2- वे नाइट्रोजन और पोटाश से समृद्ध होती है 

3- उनका राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अच्छा विकास हुआ है 

4- इन मिट्टियों में टैपियोका और काजू की अच्छी उपज होती है 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

A. 1, 2 और 3

B. 2, 3 और 4

C. 1 और 4 Right Answer

D. केवल 2 और

प्रश्न 02. निम्न में से कौन सा कथन भारत की लैटेराइट मृदा के संदर्भ में सत्य है [Jharkhand PCS Pre 2021]

1- लैटेराइट मृदा उच्च ताप व भारी वर्षा वाले क्षेत्र में विकसित होती है 

2- लैटेराइट मृदा जैव [ह्यूमस] समृद्ध होती है व पश्चिम बंगाल, असम व ओडिशा में पाई जाती है

A. केवल 2 सत्य है 

B. 1 2 दोनों सत्य है 

C. 1 2 दोनों असत्य हैं 

D. केवल 1 सत्य है Right Answer

प्रश्न 03. लैटेराइट मिट्टी मिलती हैं [UP.UDA/LDA Pre 2006]

A. उतर प्रदेश 

B. हिमाचल प्रदेश 

C. पंजाब में 

D. महाराष्ट्र में Right Answer

प्रश्न 04. लैटेराइट मिट्टियों का प्राधान्य है [UP.PCS Pre 2000]

A. मालाबार तटीय प्रदेश में Right Answer

B. कोरामंडल तटीय प्रदेश में 

C. बुंदेलखंड में 

D. बघेलखंड में 

प्रश्न 05. निम्नलिखित कथनों में कौन लैटेराइट मिट्टियों के लिए सही नहीं है [UP.PCS Pre 2001]

A. वे आर्द्र उपक्षालित प्रदेशों की मिट्टियां है 

B. वे बहुत ही उपक्षालित मिट्टियां हैं 

C. उनकी उर्वरता कम होती है 

D. उनमें चुना प्रचुर मात्रा में पाया जाता है Right Answer

प्रश्न 06. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा मृदा प्रारूप लोहे का अतिरेक होने के कारण अनुर्वर होते जा रहा है [IAS Pre 1994]

A. मरुस्थलीय बालू 

B. जलोढ़

C. पॉडजोलिक

D. लैटेराइट Right Answer

Alluvial Soil दोमट या जलोढ़ मिट्टी :

नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी को जलोढ़ मिट्टी कहते हैं। इसे कछारी मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है।

राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो की न्यूनतम रिपोर्ट के अनुसार जालोढ़ मृदाएं देश के 33.5 प्रतिशत भागों के लगभग 11 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है। यह मिट्टी पंजाब से असम तक की विशाल मैदानी भागों के साथ-साथ नर्मदा, ताप्ती, महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी घाटियों में फैली हुई है इनका निर्माण हिमालय तथा प्रायद्वीप से प्राप्त मालवा तथा अपसारी सागर द्वारा छोड़े गए गाद द्वारा हुआ है। इनका रंग हल्के धूसर से भस्मी धूसर के बीच और गठन रेतीली से गाढ़ी दोमट के बीच पाया जाता है। 

दोमट मिट्टी में पोटाश, फास्फोरिक एसिड, चुना और जैव पदार्थों की प्रचुरता पाई जाती है परंतु इसमे नाइट्रोजन और ह्यूमस की कमी होती है।

फलीदार फसलों की खेती से इनमें तेजी से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण संभव है। यह मिट्टियां सिंचाई हेतु सर्वोपयुक्त है, जिनकी मदद से इनमें चावल, गेहूं, गन्ना, जुट, कपास, मक्का, तिलहन, फल और शाक-सब्जियों की खेती की जाती है।

सामान्यतः दोमट मिट्टी [Loam Soil] में 40% बालू के काण, 40% मृतिका [Clay] काण एवं 20% गाद [पांशु कण-Silt] पाए जाते हैं।

बलुई दोमट मिट्टी [Alluvial Sand Soil] की जलधारण की क्षमता सबसे कम होती है क्योंकि इसमें रवे भारी मात्रा में एवं बड़े होते हैं। 

जालोढ़ मिट्टी को दो उपवर्गों में विभाजित किया गया है:

नवीन जालोढ़ या खादर [Khadar] – इन मिट्टियों का विस्तार नदी के बाढ़ के मैदानी क्षेत्र में पाया जाता है, जहां प्रतिवर्ष बाढ़ के दौरान मिट्टी की नवीन परत का जमाव होता रहता है। इस मिट्टी की जलधारण की क्षमता अधिक होती है। यह मिट्टी सदैव उर्वरक बनी रहती है।

प्राचीन जालोढ़ या बांगर [Bangar] – बांगर मिट्टी की स्थिति बाढ़ की पहुंच से दूर कुछ ऊंचाई पर होती है। यहां की मिट्टी का रंग गहरा [पीला रक्ताभ- Pale reddish brown] पाया जाता है। जिसमें चुनेदार कंकण के पिंड [Nodules] अधिक पाए जाते हैं। बांगर मिट्टियों पर लवणीय और क्षारीय प्रस्फुटन के कारण रेह [Reh] का जमाव मिलता है। यह मिट्टी कम उर्वर होती है, इसमें नियमित उर्वरकों की आवश्यकता होती है।

Alluvial Soil Previous Question Answer

प्रश्न 01. जलोढ़ मिट्टी के संदर्भ में नीचे दिए गए चार कथनों में से सही कथन को चुनिए [Chhattisgarh PCS Pre 2020]

A. यह मिट्टी भारत के कुल भूभाग के करीब 14 प्रतिशत हिस्से में पाई जाती है 

B. इस मिट्टी में फास्फोरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है Right Answer

C. यह मिट्टी रेह, थुर, चोपन जैसे नाम से भी जानी जाती है 

D. यह उपजाऊ नहीं होती है

प्रश्न 02. भारत में सबसे अधिक उपजाऊ मृदा कौन सी है [UP RO/ARO Pre 2014]

A. लाल मृदा 

B. काली मृदा 

C. जलोढ़ मृदा  Right Answer

D. चुनेदार मृदा

प्रश्न 03. निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी नदियों द्वारा निर्मित है [63rd BPSC Pre 2017]

A. लाल मिट्टी 

B. काली मिट्टी 

C. जलोढ़ मिट्टी Right Answer

D. लैटेराइट मिट्टी 

प्रश्न 04. भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का वर्ग है [MP.PCS Pre 2006]

A. लाल मिट्टी 

B. काली मिट्टी 

C. बलुई मिट्टी 

D. कछारी मिट्टी Right Answer

प्रश्न 05. निम्नाकिंत में से मिट्टी का कौन सा वर्ग भारत के सर्वाधिक क्षेत्र में पैर फैला है [Chhattisgarh PCS Pre 2018]

A. जालोढ़  मिट्टियां Right Answer

B. काली मिट्टियां

C. लाल मिट्टियां

D. जंगली मिट्टियां 

प्रश्न 06. गंगा के मैदान की पुरानी कछारी मिट्टी कहलाती है [41st BPSC Pre 1996]

A. भाबर 

B. बांगर Right Answer

C. खादर

D. खोण्डोलाइट

प्रश्न 07. निम्नलिखित में से किस प्रकार की मृदा की जल धारण क्षमता सबसे कम होती है [Uttarakhand PCS Pre 2003]

A. बलुई दोमट Right Answer

B. दोमट बालू 

C. मटियार दोमट

D. दोमट 

प्रश्न 08. दुम्मटी (लोम) मिट्टी में मिट्टी का कौन सा कण मिलता है [53rd to 55th BPSC Pre 2011]

A. बालू कण

B. चिकना कण

C. पांशु कण

D. सभी प्रकार के कण Right Answer

Red Soils लाल मिट्टी :

राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो के नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार लाल मिट्टियां भारत में लगभग 8.7 लाख वर्ग किलोमीटर एवं 26.8 प्रतिशत क्षेत्र पर विस्तारित है। लाल मिट्टी का निर्माण जलवायविक परिवर्तनों के परिणाम स्वरुप रेवेदार एवं कायंतरित शैलो की विघटन एवं वियोजन से होता है। इस मिट्टी में सिलिका एवं आयरन की बहुलता होती है। इस मिट्टी का लाल रंग फेरिक ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण होता है लेकिन जलयोजित के रूप में यह पीली दिखाई देती है।

लाल मिट्टी में चुना, मैग्नीशियम, पोटाश, फास्फेट, नाइट्रोजन एवं ह्यूमस की कमी होती है। इसका विस्तार मुख्यतः पश्चिमी तमिलनाडु, कर्नाटक, दक्षिणी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा एवं छोटानागपुर पठार [झारखंड] में पाया जाता है।

Mountain Soil पर्वतीय मिट्टियां

हिमालय क्षेत्र की घाटियों और ढ़ालो पर 2700 मीटर से 3000 मीटर की ऊंचाई के भागों में पाई जाती है। ये मिट्टियां छिछली और अपरिपक्व है तथा इनमें कार्बन-नाइट्रोजन अनुपात काफी अधिक होता है। यह मिट्टियां हल्की अम्लीय होती है।

Desert Soli मरुस्थलीय मिट्टियां

मरुस्थलीय मिट्टियां का विकास शुष्क और अर्ध शुष्क जलवायु दशाओं में हुआ है। यह राजस्थान, सौराष्ट्र [गुजरात], कच्छ [गुजरात], दक्षिण पंजाब क्षेत्र में पाई जाती है। यह मिट्टी रेत एवं बजरी से युक्त है, जिसमें जैव पदार्थ और नाइट्रोजन की कमी पाई जाती है।

दलहनी फसले वायुमंडलीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण के द्वारा मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है। मिट्टी में नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने वाली प्रमुख फसले इस प्रकार है : अल्फा-अल्फाड्राई बीन्स, गारबेंजो बीन्स, मटर, सोयाबीन, उड़द आदि।

Soil Previous Questions Answer

प्रश्न 01. पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी में किसकी मात्रा अधिक है [IAS Pre 1993]

A. एल्यूमिनियम 

B. कैल्शियम Right Answer

C. नाइट्रोजन 

D. फास्फोरस

प्रश्न 02. निम्नलिखित में से कौन सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है [IAS Pre 1994]

A. आलू 

B. सूरजमुखी 

C. मटर Right Answer

D. सोर्घम 

प्रश्न 03. भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए निम्न में से कौन सी फसल उगाई जाती है [RAS/RTS Pre 1996]

A. गेहूं 

B. चावल 

C. उड़द Right Answer

D. गन्ना 

प्रश्न 04. भारत के कुछ भागों में यात्रा करते हुए आप देखेंगे कि कहीं-कहीं लाल मिट्टी पाई जाती है, मिट्टी किस रंग का प्रमुख कारण क्या है [IAS Pre 2010]

A. मैग्नीशियम का बाहुल्य 

B. संचित ह्यूमस 

C. फेरिक ऑक्साइड की विद्यमानता Right Answer

D. फस्फेटो का बाहुल्य

प्रश्न 05. भारतीय मृदाओं में जिस सूक्ष्म तत्व की सर्वाधिक कमी है वह है [UP PCS Spl Mains 2004]

A. तांबा 

B. लोहा

C. जस्ता Right Answer

D. मैंगनीज

प्रश्न 06. कथन [A] हिमालय की मिट्टियों में ह्यूमस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है

कारण [R] हिमालय में सर्वाधिक क्षेत्र वनाच्छादित है

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए [UP Lower Sub Spl 2004]

कूट :

A. A तथा R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या है

B. A तथा R दोनों सही है किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है 

C. A सही है परन्तु R गलत है

D. A गलत है परन्तु R सही है Right Answer

प्रश्न 07. करेवास मृतिका जो जाफरान (केसर का एक स्थानीय प्रकार) के उत्पादन के लिए उपयोगी है, पाई जाती है [BPSC Pre 2018]

A. कश्मीर के हिमलय में Right Answer

B. गढ़वाल हिमालय में 

C. नेपाल हिमालय में 

D. पूर्वी हिमालय में 

प्रश्न 08. पौधों को सबसे अधिक पानी किस मिट्टी में मिलता है [53rd to 55th BPSC Pre 2011]

A. चिकनी मिट्टी Right Answer

B. पांशु मिट्टी 

C. बलुई मिट्टी 

D. लोम मिट्टी 

प्रश्न 09. निम्नलिखित में से किस कण का व्यास 0.002 मि.मी. से कम होता है [UP RO/ARO Pre 2016]

A. मृतिका Right Answer

B. गाद 

C. महीन बालू

D. उपरोक्त में से कोई नही 

प्रश्न 10. मटासी मिट्टी के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है [Chhattisgarh PCS Pre 2021]

A. यह मिट्टी अधिकांशत: भाटा मिट्टी की अपेक्षा अधिक तथा कन्हार मिट्टी की अपेक्षा कम ऊंचाई पर पाई जाती है Right Answer

B. यह मिट्टी कन्हार मिट्टी से कम उपजाऊ होती है 

C. इस मिट्टी में लोहे की मात्रा अधिक होती है 

D. इस मिट्टी में रेत की मात्रा अधिक होती है

अम्लीय एवं क्षारीय मृदा Acidic & Alkaline Soil :

मिट्टी का pH मान कम होना मिट्टी की अम्लीयत को तथा pH मान अधिक होना मिट्टी की क्षारीयता को प्रदर्शित करता है। अधिक अम्लीय या अधिक क्षारीय मिट्टी सामान्य फसलों के उपयुक्त नहीं होती है।

तेजाबी (Acidic) मृदाएं अवसादी (Sedimentary) प्रकृति की होती है। ये मृदाएं लैटेराइट, लौहमय लाल और अन्य लाल मृदा समूह मृदाएं होती है। इनका विकास मुख्यतः भू-आकृति, अम्लीय मूल सामग्री और नमीयुक्त जलवायु के प्रभाव से होता है। ताप एवं नमीयुक्त जलवायु और अत्यधिक वर्षा की स्थिति में मृदाओं की मूल सामग्री में तीव्र अपक्षय (weathering) होता है और क्षारों (Base) की लिचिंग काफी बढ़ जाती है। उच्च तापमान के साथ भारी वर्षा और अत्यधिक लिचिंग से अम्लीय मृदाओं का निर्माण होता है।

तेजाबी (Acidic) मिट्टी को कृषि योग्य बनाने के लिए सामान्यतः चुने (Lime) का प्रयोग किया जाता है।

भारत में क्षारीय मृदा शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भागों एवं दलदली क्षेत्र में पाई जाती है। इस मिट्टी की उत्पत्ति शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भागों में जल-तल के ऊंचा होने एवं जल प्रवाह के दोषपूर्ण होने के कारण होती है। ऐसी स्थिति में कोशिका कर्षण की क्रिया द्वारा सोडियम, कैल्शियम एवं मैग्नीशियम के लवण मृदा की ऊपरी सतह पर निक्षेपित हो जाते हैं। यह मिट्टी मुख्यतः दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान आदि क्षेत्र में पाई जाती है। मिट्टी की क्षारीयता को बदलने और  खारेपन को हटाने के लिए जिप्सम (कैल्शियम सल्फेट) का प्रयोग किया जाता है साथी चुने की लिचिंग के लिए कम से कम एक फीट जल की भी आवश्यकता रहती है।

मिट्टियों में जब सोडियम एवं मैग्नीशियम की अधिकता होती है तो लवणीय मृदा का निर्माण होता है।

भारत मे सर्वाधिक लवणीय प्रभावी क्षेत्र गुजरात मे है। लवणीय प्रभावी (Salt Affected) मृदा को लवणीय (Saline), क्षारीय (Alkali) एवं तटीय लवणीय में विभाजित किया जाता है। 

भारत मे सर्वाधिक क्षारीय मृदा क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है, जबकि सर्वाधिक लवणीय मृदा क्षेत्र गुजरात मे है। मृदा का लवणीभवन (Saline Building) मृदा में एकत्रित , सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजो से उत्पन्न होता है। सिंचित भूमि पर लवणीभवन (Saline Building) होने के कारण मृदाएं अपारगम्य बन जाती है।

Acidic & Alkaline Soil Question Answer

प्रश्न 01. निम्नलिखित कथन पर ऊसर मिट्टी के संबंध में है [UP.BEO Pre 2019]

1- चूने का प्रयोग कर इसे सुधारा जा सकता है 

2- इस मिट्टी का pH मान सात से अधिक होता है 

3- इस मिट्टी में धान की फसल उगाई जा सकती है 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

A. 1 और 2 सही है

B. 2 और 3 सही है Right Answer

C. केवल 3 सही है

D. केवल 1 सही है

प्रश्न 02. सामान्य फैसले उगाने के लिए उर्वर भूमि के pH मान कितना होने की संभावना है [IAS Pre 1993]

A. तीन

B. चार

C. छह से सात Right Answer

D. नौ से दस 

प्रश्न 03. तेजाबी मिट्टी को कृषि योग्य बनाने हेतु निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है [MP.PCS Pre 2006]

A. लाइम Right Answer 

B. जिप्सम 

C. कैल्शियम 

D. वेजिटेबल कम्पोस्ट

प्रश्न 04. मिट्टी में खारापन एवं  क्षारीयता की समस्या का समाधान है [RAS/RTS Pre 1996]

A. शुष्क कृषि विधि 

B. खेतों में जिप्सम का उपयोग Right Answer

C. वृक्षारोपण 

D. समोच्च रेखाओं के अनुसार कृषि

प्रश्न 05. भारत में सर्वाधिक क्षारीय मृदा क्षेत्र पाया जाता है [UP.PCS Mains 2007]

A. गुजरात राज्य में 

B. हरियाणा राज्य में 

C. पंजाब राज्य में 

D. उत्तर प्रदेश राज्य में Right Answer

प्रश्न 06. भारत में सर्वाधिक लवणीय मृदा क्षेत्र पाया जाता है [UP.PCS Mains 2012/2017]

A. उत्तर प्रदेश में 

B. हरियाणा में 

C. गुजरात में  Right Answer

D. महाराष्ट्र में

प्रश्न 07. मृदा का लवणीभवन मृदा में एकत्रित सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजों से उत्पन्न होता है। सिंचित भूमि पर लवणीभवन का क्या प्रभाव पड़ता है [IAS Pre 2011]

A. यह फसलों के उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि लाता है 

B. यह कुछ मृदाओं को अपारगम्य बना देता है  Right Answer

C. यह  भौम जल स्तर को ऊपर ले आता है 

D. यह मृदा के वायु अवकाशों को जल से भर देता है

प्रश्न 08. निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी चाय बागानों के लिए उपयुक्त है [UP.PCS Pre 2002]

A. अम्लीय Right Answer

B. क्षारीय 

C. जलोढ़ (कछारी)

D. रेगड़ 

प्रश्न 09. लवण प्रभावित मृदाओं का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य है [UP.PCS Mains 2017]

A. तमिलनाडु 

B. राजस्थान 

C. गुजरात Right Answer

D. आंध्र प्रदेश

प्रश्न 10. किसका उपयोग मिट्टी की लवणता और क्षारीयता की समस्या का दीर्घकालिक हल है  [RAS/RTS Pre 1997]

A. रॉक-फॉस्फेट 

B. जिप्सम Right Answer

C. खाद 

D. यूरिया

मृदा अपरदन एवं सुधार Soil Erosion & reclamation

प्राकृतिक अभिकर्ता जैसे जल, वायु, पवन आदि द्वारा मिट्टी की ऊपरी आवरण के क्रमिक कटाव तथा स्थानांतरण (Ablution) को मृदा अपरदन (Soil Erosion) कहते हैं। मृदा अपरदन के कई कारक होते हैं, जिसमें निर्वणीकरण (Deforestation) अत्यधिक पशुचारण, झूम कृषि, अवैज्ञानिक कृषि पद्धति, परिवहन एवं संचार साधनों द्वारा प्राकृतिक अपवाह का अपवर्तन एवं अवरोध तथा अंधाधुंध खनन आदि मुख्य है। 

भारत में मृदा अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र क्रमशः इस प्रकार है :- 

1- चंबल एवं यमुना नदियों का उत्खात भूमि क्षेत्र 

2- पश्चिम हिमालय का गिरीपदीय क्षेत्र (शिवालिक पहाड़ियों के पाद क्षेत्र इसमें शामिल है)

3- छोटा नागपुर का पठार 

4- ताप्ती से साबरमती घाटी तक का क्षेत्र (मालवा पठार आदि)

5- महाराष्ट्र का काली मिट्टी क्षेत्र 

6- हरियाणा, राजस्थान, गुजरात के शुष्क क्षेत्र

भारत मे चंबल घाटी क्षेत्र में खोह-खड्डों का निर्माण अवनालिका अपरदन (Gully Erosion) के कारण हुआ है। अवनालिका अपरदन सामान्यतः तीव्र ढालो पर होता है, वर्षा से गहरी हुई अवनालिकाए कृषि भूमि को छोटे-छोटे टुकड़ों में खंडित कर देती है जिससे वह कृषि के लिए अनुपयुक्त हो जाती है। जिस प्रदेश में और अवनालिकाएं अथवा बीहड़ अधिक संख्या में होते हैं उसे उत्खात भूमि स्थलाकृति कहा जाता है। 

मृदा अपरदन प्रक्रियाओं का क्रमिक अनुक्रम इस प्रकार है :

आस्फाल (बूंदाघात) अपरदन (Splash Erosion)- वर्षा की बूंदो की मिट्टी पर आधात से मृदा कणों के पृथक्करण को आस्फाल या बौछार या बूंदाघात अपरदन के नाम से जाना जाता है।

परत अपरदन (Sheet Erosion)जब मिट्टी जल के साथ बहने लग जाती है।

रिल अपरदन (Rill Erosion)- जब मिट्टी में छोटी एवं कम गहरी नालियां बन जाती है।

अवनालिका अपरदन (Gully Erosion)- जब रिल अपरदन की नालियां बड़ी एवं विस्तृत हो जाती है।

धारा चैनल अपरदन (Stream Channel Erosion)- जब जल एक मोटी धारा के रूप में प्रवाहित होने लगता है और चैनल को तब तक अपरदित करता है, जब तक कि वह स्थिर ढाल प्राप्त नहीं कर लेता है।

सोर्घम (ज्वार)- किसी अन्य फसल की तुलना में भूमि अपरदन के लिए अधिक उत्तरदायी है।

मृदा संरक्षण के संबंध में प्रचलित पद्धतियों में शस्यावर्तन, वेदिका निर्माण और वायुरोध को भारत मे उपयुक्त माना जाता है। मृदा सुधार के अंतर्गत फसल चक्र, मिश्रित खेती और बहुफसलीय खेती द्वारा मृदा की उर्वरता को पोषित किया जा सकता है।

बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा, बिहार शिक्षक भर्ती, BPSC Prelims, BPSC Tre, UPPSC Prelims, IAS, State PCS, SSC, SSC MTS, Railway, Banking, IBPS, IBPS PO, RBI, NDA CDS, Police, Force, Teacher Exam, TET, CTET, B.Ed., STET (Main Subject + General Studies) & other State Level Exam, Geography Online Mock test, Geography Previous Year Questions Paper, Geography Quiz in Hindi, NCERT Geography, Geography practice set, Geography Quiz, Geography Question Answer, Geography MCQ, Geography Objective Question Answer, Geography Notes, Geography Notes PDF, Geography, Bhugol, Indian Geography, World Geography, Bihar Geography
What is Soil_Factors of Soil Formation_Soils of India_Types of Soils _Soil Erosion & reclamation_Online Mock Test_Previous Year Question

Soil Erosion & reclamation Objective Question Answer

प्रश्न 01. भारत में निम्न में से किस क्षेत्र में मृदा अपरदन [Soil Erosion] की समस्या गंभीर है [UP.PCS Pre 2004]

A. मालवा पठार 

B. शिवालिक पहाड़ियों के पाद क्षेत्र Right Answer

C. दंडकारण्य

D. मेघालय पठार

प्रश्न 02. निम्नलिखित में से भारत का कौन सा क्षेत्र मृदा अपरदन से अत्यधिक प्रभावित है [MPPCS Pre 2006] [UP.Lower Sub Pre 2004]

A. मालवा पठार 

B. उत्तर प्रदेश तराई 

C. आंध्र तटीय 

D. क्षेत्र चंबल घाटी Right Answer

प्रश्न 03. मध्य प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले में मृदा अपरदन (मिट्टी कटाव) की समस्या है [MPPCS Pre 2008]

A. जबलपुर

B. भोपाल

C. मुरैना Right Answer

D. खंडवा

प्रश्न 04. चंबल घाटी के खोह-खड्डा का निर्माण का कारण निम्नलिखित में से किस प्रारूप का अपरदन है [IAS Pre 1994]

A. आस्फालन

B. चादरी

C. क्षुद्र सरिता 

D. अवनालिका Right Answer

प्रश्न 05. निम्नलिखित में से मृदा अपरदन प्रक्रियाओं (Process of Soil Erosion) के सही क्रम को पहचानिए [IAS Pre 2001]

A. आस्फाल अपरदन, परत अपरदन, रिल अपरदन, अवनालिका अपरदन Right Answer

B. परत अपरदन, आस्फाल अपरदन, अवनालिका अपरदन, रिल अपरदन

C. रिल अपरदन, अवनालिका अपरदन, परत अपरदन, आस्फाल अपरदन 

D. अवनालिका अपरदन, रिल अपरदन, परत अपरदन, आस्फाल अपरदन 

प्रश्न 06. कृष्य भूमि में किसके पौधे उगाने से भूमि का अपरदन अधिकतम तीव्रता से होता है [IAS Pre 1994]

A. सोर्घम Right Answer

B. आलू 

C. गेहूं 

D. क्लोवर 

प्रश्न 07. कौन सा तरीका मिट्टी की उर्वरता प्राप्त करने का नहीं है [MPPCS Pre 1991]

A. फसल चक्र 

B. मिश्रित खेती 

C. बीज संशोधन Right Answer

D. बहूफसली खेती

प्रश्न 08. फसल चक्र आवश्यक है [Uttarakhand PCS Pre 2010]

A. पादपो में प्रोटीन वृद्धि के हेतु 

B. विभिन्न फसलों की प्राप्ति हेतु 

C. मृदा की उर्वरता शक्ति में वृद्धि हेतु Right Answer

D. मृदा की नमी बने हेतु

प्रश्न 09. मृदा संरक्षण के संदर्भ में निम्नलिखित प्रचलित पद्धतियों पर विचार कीजिए [IAS Pre 2010]

1- शस्यावर्तन (फसलों का हेरफेर)

2- बालू की झाड़

3- वेदिका निर्माण (टैरेसिंग)

4- वायुरोध 

भारत में मृदा संरक्षण के लिए उपयुक्त में से कौन सी विधियां उपयुक्त सामझी जाती है 

A. केवल 1, 2 और 3

B. केवल 2 और 4

C. केवल 1,3 और 4 Right Answer

D. 1,2,3 और 4

प्रश्न 10. भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे संबंधित है [IAS Pre 2014]

1- वेदिका कृषि

2- वनोन्मूलन

3- उष्णकटिबंधीय जलवायु 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

A. केवल 1 और

B. केवल 2 Right Answer

C. केवल 1 और 3

D. 1, 2 और 3

प्रश्न 11. मृदा अपरदन रोक जा सकता है [40th BPSC Pre 1995]

A. अति चराई द्वारा 

B. वनस्पति के उन्मूलन द्वारा 

C. वनोरोपण द्वारा Right Answer 

D. पक्षी संख्या में वृद्धि करके 

प्रश्न 12. निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है [IAS Pre 2017]

1- भूमि की कम या शून्य जुताई 

2- खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग 

3- फसल अवशेष को खेत में ही रहने देना 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

A. केवल 1 और 2

B. केवल 3

C. केवल 1 और 3

D. 1, 2 और 3 Right Answer

Leave a comment