Definition of Pronoun and Mock Test
Hindi (हिन्दी) विषय के सर्वनाम [Pronoun] टॉपिक को संकलित किया गया है जो सभी राज्यों के राज्य स्तरीय परीक्षा जैसे- बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा, बिहार शिक्षक भर्ती, BPSC Prelims, BPSC Tre, UPPSC Prelims, IAS, State PCS, SSC, SSC MTS, Railway, Banking, IBPS, IBPS PO, RBI, NDA CDS, Police, Force, Teacher Exam, TET, CTET, B.Ed., STET (Main Subject+General Studies) & other State Level Exam के लिए महत्वपूर्ण है।
सर्वनाम [Pronoun] Online Mock Test टॉपिक से 20 प्रश्नों का Hindi Mock Test Paper संकलित किया गया है।साथ ही Hindi Grammar हिंदी व्याकरण के सर्वनाम [Pronoun] से सम्बंधित संक्षिप्त नोट्स Short Notes भी पब्लिश किया गया है। प्रत्येक प्रश्नों के लिए 60 सेकंड के का टाइम दिया गया है। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि और भी लोग इसका लाभ ले सके।
20 Hindi Pronoun Mock Test -
Definition of Pronoun [सर्वनाम की परिभाषा] :
सर्वनाम [Pronoun]: संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तू, तुम, आप, वे आदि।
संज्ञा के समान ही सर्वनाम के भी दो वचन होते हैं:-
एकवचन: जैसे- मैं, तू, यह, वह आदि।
बहुवचन: जैसे- हम, तुम, ये, वे आदि।
Six Types of Pronoun -सर्वनाम की छह भेद :
I- पुरुषवाचक सर्वनाम:– यह तीन प्रकार के होते है
A- उत्तम पुरुषवाचक: मैं, हम, हमारा, आदि।
B- मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम: तुम, आप, तुम्हे आदि।
C- अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम: वह, यह, उसका कोई आदि।
II- निश्चयवाचक सर्वनाम: जो सर्वनाम (शब्द) किसी व्यक्ति, वस्तु आदि की ओर निश्चयपूर्वक संकेत करें, वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- यह, वह, वे आदि।
उदाहरण :
वह आपकी घड़ी है।
यह मेरा घर है।
वे उनकी पुस्तक हैं।
वह सड़क पर कौन आ रहा है।
वे सड़क पर कौन आ रहे हैं।
III- अनिश्चयवाचक सर्वनाम: जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध न हो वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- कोई और कुछ आदि।
उदाहरण :
वह कुछ खा रहा है।
ऐसा ना हो कि कोई आ जाए।
किसी ने कहा था।
कुछ कहते हैं कि वह मूर्ख है।
उसने कुछ नहीं खाया।
मुझे कोई बुला रहा है।
IV- संबंधवाचक सर्वनाम: जिस सर्वनाम से वाक्य में किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध स्थापित किया जाए, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे: जो-वह, जो-सो, जिसकी-उसकी, जितना-उतना।
उदाहरण:
जो पढ़ेगा सो पास होगा।
वह कौन है जो पड़ा रो रहा है।
जितना गुड़ डालोगे उतना मीठा होगा।
जिसकी लाठी उसकी भैंस।
बिना विचारे जो करे सो पीछे पछिताय।
V- प्रश्नवाचक सर्वनाम: प्रश्न करने के लिए जिन सर्वनाम का प्रयोग होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कौन, क्या, किसकी।
उदाहरण :
कौन गाना गा रही है।
कौन आता है।
क्या कहते हो।
वह क्या लाया।
तुम क्या खा रहे हो।
VI-निजवाचक सर्वनाम: जहां स्वयं के लिए ‘आप’, ‘अपना’, अथवा ‘अपने’, ‘आप’ शब्द का प्रयोग हो, वहां निजवाचक सर्वनाम होता है। इनमें अपना और आप शब्द उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष के (स्वयं का) अपने आप का ज्ञान करा रहे शब्द है, जिन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
उदाहरण :
मैं अपना खाना बना रहा हूं।
तुम स्वयं वहां चले जाना।
मैं आप वहीं से आया हूं।
मैं अपने आप बाजार चला जाऊंगा।
आप खुद ही अपना नाम बता दो।

संयुक्त सर्वनाम: कुछ सर्वनाम शब्द ऐसे भी होते हैं जिन्हें संयुक्त सर्वनाम की कोटी में रखा गया है। जैसे–जो कोई, सब कोई, कुछ और, कोई ना कोई।
उदाहरण:
जो कोई आए उसे रोक लो।
जाओ, वहां कोई ना कोई तो मिल ही जाएगा।
देखो कुछ और लोग वहां है।
कोई-कोई तो बिना बात बहस करता है।
Top Hindi Grammar MCQ Objective Questions Answer-
प्रश्न 01. सर्वनाम के कितने भेद होते हैं
A. छह Right Answer
B. पांच
C. सात
D. चार
प्रश्न 02. तुम, तू, तुम्हारा कौन से सर्वनाम है
A. प्रश्नवाचक
B. संबंधवाचक
C. पुरुषवाचक Right Answer
D. निजवाचक
प्रश्न 03. किस-किस कमरे में छात्र पढ़ रहे हैं, वाक्य में कौन सा सर्वनाम प्रयुक्त हुआ है
A. प्रश्नवाचक सर्वनाम
B. संयुक्त सर्वनाम Right Answer
C. पुरुषवाचक सर्वनाम
D. निजवाचक सर्वनाम
प्रश्न 04. अपठित पद्यांश का अर्थ है ‘वह कविता का अंश या कविता जो पहले पढ़ी न गई हो’, वाक्य में कौन सा सर्वनाम है
A. निश्चयवाचक
B. पुरुषवाचक
C. संबंधवाचक Right Answer
D. अनिश्चयवाचक
प्रश्न 05. वह मुझे खाना खिलाएगा, वाक्य में रेखांकित में कौन सा सर्वनाम है
A. मध्यमपुरुष, कर्मकारक, बहुवचन
B. निश्चयवाचक, कर्मकारक, एकवचन
C. उत्तमपुरुष, कर्मकारक, एकवचन Right Answer
D. निश्चयवाचक, कर्मकारक बहुवचन
प्रश्न 06. सर्वनाम जिसका प्रयोग एकवचन एवं बहुवचन दोनों में नहीं किया जा सके-
A. वो
B. ये
C. जो
D. तेरे Right Answer
प्रश्न 07. ऐसा ना हो कि कोई आ जाए, वाक्य में कौन सा सर्वनाम है
A. पुरुषवाचक
B. निश्चयवाचक
C. अनिश्चयवाचक Right Answer
D. निजवाचक
प्रश्न 08. वह अपने साथ क्या लाया, वाक्य में रेखांकित में कौन सा सर्वनाम है
A. अनिश्चयवाचक
B. पुरुषवाचक
C. प्रश्नवाचक Right Answer
D. निजवाचक
प्रश्न 09. उन्हें किस प्रकार का सर्वनाम है
A. उत्तम पुरुष
B. मध्यम पुरुष
C. अन्य पुरुष Right Answer
D. प्रथम पुरुष
प्रश्न 10. हमें सर्वनाम का कौन सा प्रकार है
A. उत्तम पुरुष Right Answer
B. मध्यम पुरुष
C. अन्य पुरुष
D. प्रथम पुरुष
प्रश्न 11. आपको सर्वनाम का कौन सा प्रकार है
A. उत्तम पुरुष
B. मध्यम पुरुष Right Answer
C. अन्य पुरुष
D. प्रथम पुरुष
प्रश्न 12. मैं इस गली में कम नहीं रखूंगा वाक्य में कौन से सर्वनाम है
A. निश्चयवाचक Right Answer
B. निजवाचक
C. पुरुषवाचक
D. संबंधवाचक
प्रश्न 13. नीचे दिये गए वाक्यों के आधार पर सही विकल्प चुनिए
i- “वे” निश्चयवाचक सर्वनाम है।
ii- “जिसने” प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
A. पहला सही, दूसरा गलत Right Answer
B. पहला गलत, दूसरा सही
C. दोनों सही
D. दोनो गलत
प्रश्न 14. आखिर घंटी किसने बजाई थी, वाक्य में कौन से सर्वनाम है
A. पुरुषवाचक
B. संबंधवाचक
C. निश्चयवाचक
D. प्रश्नवाचक Right Answer
प्रश्न 15. आप ही के अनुसार सब कार्य होंगे, वाक्य में कौन सा सर्वनाम प्रयुक्त किया है
A. पुरुषवाचक Right Answer
B. निश्चयवाचक
C. निजवाचक
D. संबंधवाचक
प्रश्न 16. कोई कुछ कहता नहीं है, वाक्य में कौन सा सर्वनाम है
A. पुरुषवाचक
B. निश्चयवाचक
C. अनिश्चयवाचक Right Answer
D. संबंधवाचक
प्रश्न 17. निम्नलिखित में कौन निजवाचक सर्वनाम नहीं है
A. निज
B. हम Right Answer
C. आप
D. खुद
प्रश्न 18. निम्नलिखित में कौन सर्वनाम है
A. घर
B. आप Right Answer
C. पहाड़
D. नदी
प्रश्न 19. मैं अपने आप काम कर लूंगा, वाक्य में रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद क्या है
A. पुरुषवाचक सर्वनाम
B. निजवाचक सर्वनाम Right Answer
C. निश्चयवाचक सर्वनाम
D. संबंधवाचक सर्वनाम
प्रश्न 20. कोई आ रहा है, वाक्य में कोई किसी प्रकार का सर्वनाम है
A. अनिश्चयवाचक Right Answer
B. निश्चयवाचक
C. संबंधवाचक
D. निजवाचक
आपको यह पोस्ट/Quiz/Test कैसा लगा, एक कमेन्ट जरुर करे साथ ही कोई त्रुटी या सुधार हो तो उसे Contact us Form के जरिये मैसेज जरुर करे।