Growth and Development_वृद्धि एवं विकास_Teaching Exam Mock test
Child Development & Pedagogy (बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) के इस पोस्ट में Growth and Development_वृद्धि एवं विकास टॉपिक को संकलित किया गया है जो सभी राज्यों के शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा जैसे- CTET, BTET, Bihar TET, MPTET, UPTET, HTET, REET, RTET, KVS, NVS, Super TET, D.el.ed, B.ed and ALL State TET (Teacher Eligibility Test), के लिए महत्वपूर्ण है।
Growth and Development_वृद्धि एवं विकास टॉपिक से 50 प्रश्नों का CDP Mock Test_ CTET Quiz_ CTET CDP Mock Test_ CDP Practice Set संकलित किया गया है। प्रत्येक प्रश्नों के लिए 60 सेकंड के का टाइम दिया गया है। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि और भी लोग इसका लाभ ले सके।
CTET CDP Online Quiz in Hindi-Growth and Development Online Mock Test :-👇
Child Development & Pedagogy MCQ Quiz in Hindi-Objective Question with Answer for Child Development & Pedagogy-Latest Child Development & Pedagogy MCQ Objective Questions with Online Mock Test
प्रश्न 01- विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है
A. विकास की दर सभी संस्कृतियों में सभी के लिए समान होती है
B. विकास केवल विद्यालय में होने वाले अधिगम से ही होता है
C. विकास केवल बाल्यावस्था के दौरान ही होता है
D. विकास बहुआयामी होता है Right Answer
प्रश्न 02- जन्म से किशोरावस्था तक बच्चों में विकास किस क्रम में होता है
A. सांवेदिक, मूर्त, अमूर्त Right Answer
B. अमूर्त, सांवेदिक, मूर्त
C. मूर्त, अमूर्त, सांवेदिक
D. अमूर्त, मूर्त, सांवेदिक
प्रश्न 3- बाल्यावस्था की अवधि में विकास
A. धीमी गति से होता है एवं उसे मापा नहीं जा सकता है
B. बहुस्तरीय और मिश्रित होता है Right Answer
C. में केवल परिणात्मक परिवर्तन होते हैं
D. अनियमित और असम्बद्ध होता है
नोट:-
*शैशावस्था की अवधि 00 से 02 वर्ष की होती है।
*बाल्यावस्था की अवधि- 02 से 12 वर्ष की होती है।
*पूर्व बाल्यवस्था (Toy Age) की अवधि 02 से 06 वर्ष की होती है।
*बाद/उतर की अवधि 06 से 12 वर्ष की होती है।
* किशोरावस्था की अवधि 12-18 वर्ष की होती है।
प्रश्न 4- विकास के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है
A. बच्चों के विकास में बहुत सी सांस्कृतिक विविधताएँ होती है Right Answer
B. संसार में सभी बच्चों का विकास एक ही क्रम में और सुनिश्चित समय से होता है
C. विकास सुरुचिपूर्ण, सुव्यवस्थित समूह की अवस्थाओं में पूर्वनिश्चित अनुवांशिक घटकों के कारण होता है
D. विकास एक सरल और एक दिशीय प्रक्रिया है
प्रश्न 05- निम्नलिखित में से मध्य बाल्यावस्था की अवधि का मुख्य प्रमाण चिन्ह कौन सा है
A. प्रतीकात्मक खेल का उभरना
B. तर्कसंगत विचारों का विकास जो कि प्राकृतिक रूप से मुर्त है Right Answer
C. पेशियों कौशल और समग्र शारीरिक वृद्धि का तेजी से विकास
D. वैज्ञानिक तर्क और अमूर्त रूप से सोचने की क्षमता का विकास
प्रश्न 6- भाषा के अर्जन एवं विकास के लिए सार्वधिक संवेदनशील/तेज सीखने की अवधि कौन सा है
A. जन्म पूर्व अवधि
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था Right Answer
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था
प्रश्न 7- निम्नलिखित अवधि में से किसमें शारीरिक वृद्धि एवं विकास तीव्र गति से घटित होता है
A. शैशावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था Right Answer
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं मध्य बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था
D. किशोरावस्था एवं व्यस्कता
प्रश्न 8- निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है
A. विकास जीवनपर्यन्त होता है
B. विकास परिवर्तय होता है
C. विकास अनुवांशिकता एवं पर्यावरण दोनों के द्वारा प्रभावित होता है
D. विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते हैं Right Answer
प्रश्न 9- मानव विकास के संदर्भ में आनुवंशिकता तथा पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है
A. वैयक्तिक विभिन्नताओं का एकमात्र कारण मानसिकता है
B. परिवेशिय प्रभाव पूर्ण रूप से एक व्यक्ति के विकास को निर्धारित करते हैं
C. मानव विकास को न तो अनुवांशिकता और न ही पर्यावरण प्रभावित करते हैं
D. अनुवांशिकता एवं पर्यावरण दोनों एक जटिल पारस्परिक क्रिया के रूप में मानव विकास को प्रभावित करते हैं Right Answer
प्रश्न 10- बाल्यावस्था की अवधारणा से क्या अभिप्राय है
A. यह विभिन्न सांस्कृतिक संदर्भो में सार्वभौम रूप में समान है
B. समकालीन सामाजिक-संरचनावादी मनोवैज्ञानिको के अनुसार यह एक सामाजिक संरचना है Right Answer
C. यह है कि बच्चे दुष्ट रूप में पैदा होते हैं और उन्हें सभ्य बनाना होता है
D. यह की बच्ची शून्य से शुरुआत करते हैं और और उनके गुण पूरी तरह से परिवेश के द्वारा निर्धारित किए जाते हैं
प्रश्न 11- निम्नलिखित में से कौन-सी मध्य बाल्यावस्था की विशेषता है
A. शारीरिक वृद्धि एवं विकास बहुत तेज गति से होता है
B. अमूर्त रूप से सोचने तथा वैज्ञानिक तर्क का प्रयोग करने की योग्यता विकसित होती हैं
C. बच्चे तार्किक एवं मूर्त रूप से सोचना प्रारंभ कर देते हैं Right Answer
D. अधिगम मुख्य रूप से संवेदी और चालक गतिविधियों द्वारा घटित होता है
प्रश्न 12- चालक/गतिक विकास की दर में व्यक्तिगत विविधता है होती है फिर भी चालक/गतिक विकास का क्रम ……… से ……….तक है
A. शीर्षगामी, अधोगामी
B. अधोगामी, शीर्षगामी
C. अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास, परिष्कृत (सूक्ष्म) चालक विकास Right Answer
D. परिष्कृत (सूक्ष्म) चालक विकास, अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास
प्रश्न 13- वह अवधि जो वयस्कता के संक्रमण की पहल करती है उसे क्या कहते हैं
A. किशोरावस्था Right Answer
B. मध्य बाल्यावस्था
C. पूर्व-क्रियात्मक अवधि
D. बाल्यावस्था की समाप्ति
प्रश्न 14- निम्नलिखित में से कौन विकास के व्यापक आयामों की सही पहचान करता है
A. शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और संवेगात्मक Right Answer
B. संवेगात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं स्व
C. शारीरिक, व्यक्तित्व, आध्यात्मिक एवं संवेगात्मक
D. समाजिक, शारीरिक, व्यक्तित्व, स्व
नोट:- विकास के सही क्रम
P- Physical, C- Cognitive, S- Social, E- Emotion
प्रश्न 15- निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है
A. व्यक्ति अलग-अलग गति से विकास करते हैं
B. विकास तुलनात्मक रूप से क्रमिक होता है
C. विकास समय के साथ धीरे-धीरे घटित होता है
D. विकास की सटीक गति एवं प्रकृति जन्म के समय ही निर्धारित हो जाती है Right Answer
प्रश्न 16- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा विकास एवं अधिगम के बीच संबंध को सही तरीकों से सूचित करता है
A. विकास एवं अधिगम संबंधित नहीं है
B. अधिगम विकास का अध्ययन किए बिना घटित होता है
C. अधिगम की दर विकास की दर से काफी अधिक होती है
D. विकास एवं अधिगम अंतःसंबंधित और अंतःनिर्भर होते हैं Right Answer
प्रश्न 17- अनुवांशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है
A. विकास के कुछ पहलू अनुवांशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से संबंधित प्रभावित होते हैं Right Answer
B. सीखने और प्रदर्शन करने की एक बच्चे की क्षमता जीनों द्वारा पूरी तरह से निर्धारित की जाती है
C. अच्छी देखभाल और पौष्टिक आहार बच्चे के किसी भी जन्मजात विकार को दूर कर सकता है
D. पर्यावरण केवल बच्चे की भाषा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
प्रश्न 18- शरीर के केंद्रीय भाग से परिधियो या अंग्रन्गों की ओर का विकास दर्शाता है
A. विकिरणीय विकास के सिद्धांत को
B. विकेंद्रीकृत विकास के सिद्धांत को
C. मध्य-बाह्य विकास के सिद्धांत को Right Answer
D. सोपानीय विकास के सिद्धांत को
प्रश्न 19- मानव विकास है
A. मात्रात्मक
B. गुणात्मक
C. कुछ हद तक नापने योग्य
D. मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों Right Answer
प्रश्न 20- अवधारणाओं का विकास प्राथमिक रूप से
A. शारिरिक विकास का एक हिस्सा है
B. सामाजिक विकास
C. भावनात्मक विकास
D. बौद्धिक विकास Right Answer
प्रश्न 21- जब विकास की किसी विशेष क्षेत्र में बच्चे की क्षमता कम होती है तो वह
A. उसके समग्र विकास को प्रभावित नहीं करता है
B. इसका मतलब विकास के किसी भी क्षेत्र में देरी नहीं है
C. विकास के सभी क्षेत्र पर प्रभाव पड़ता है Right Answer
D. बच्चे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
प्रश्न 22- विकास शुरू होता है
A. शैशवावस्था की अवस्था
B. बाल्यावस्था पूर्व अवस्था
C. बाल्यावस्था के बाद की अवस्था
D. प्रसव पूर्व अवस्था Right Answer
प्रश्न 23- निम्नलिखित में से किस अवस्था में बच्चे अपने साथियों के समूह के सक्रिय सदस्य बन जाते हैं
A. किशोरावस्था Right Answer
B. वयस्कता
C. प्रारंभिक बचपन
D. बचपन
प्रश्न 24- किशोरावस्था के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सबसे उपयुक्त है
A. भावनात्मक उथल-पुथल की घटनाओं में वृद्धि Right Answer
B. पढ़ाई के प्रति लापरवाह स्वभाव
C. ठोस कार्यों में सोच प्रतिबिंबित होने लगती है
D. इंटेलिजेंस कोशिएंट में अचानक वृद्धि
प्रश्न 25- ……….. महीनों की आयु के बीच अधिकांश बच्चे शब्दों को मिलाकर छोटे-छोटे वाक्यों में बोलना शुरू कर देते हैं
A. 12 से 18
B. 18 से 24 Right Answer
C. 24 से 30
D. 30 से 35

प्रश्न 26- बच्चे का विकास परिणाम है
A. पालन पोषण का
B. अनुवांशिकता और पर्यावरण के मेल का Right Answer
C. अनुवांशिकता का
D. पर्यावरण का
प्रश्न 27- जब विकास के किसी भी क्षेत्र विशेष में बच्चे की क्षमता कम हो तो
A. वह उसके सर्वांगीण विकास को प्रभावित नहीं करता है
B. इसका अर्थ विकास के किसी क्षेत्र में कोई विलंब नहीं है
C. विकास के सभी क्षेत्रों पर उसका प्रभाव पड़ता है Right Answer
D. उसका बच्चे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
प्रश्न 28- विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है
A. विकास जन्म से किशोरावस्था तक आगे की ओर बढ़ता है और फिर भी पीछे की ओर
B. विकास परिवर्तन एक सीधी रेखा में आगे जाते हैं
C. विकास भिन्न व्यक्तियों में भिन्न गति से होता है Right Answer
D. विकास जन्म से किशोरावस्था तक बहुत तीव्र गति से होता है और उसके बाद रुक जाता है
प्रश्न 29- मध्य बचपन अवधि है
A. 10 वर्ष के बाद
B. जन्म से 2 वर्ष
C. 2 वर्ष से 6 वर्ष
D. 6 वर्ष से 11 वर्ष Right Answer
प्रश्न 30- किसी व्यक्ति को आकार देने में वातावरण की घटकों की कोई भूमिका नहीं होती क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की वृद्धि उसकी अनुवांशिक संरचना से निर्धारित होती है यह कथन
A. ठीक नहीं है, क्योंकि बहुत से शोध यह सिद्ध करते हैं कि विकास में वातावरण का बड़ा प्रभाव पड़ सकता है Right Answer
B. ठीक है, क्योंकि किसी व्यक्ति की अनुवांशिक संरचना बहुत प्रबल होती है
C. ठीक है, क्योंकि बहुत से शोध यह सिद्ध करते हैं कि अनुवांशिक पदार्थ ही व्यक्ति के विकास की भविष्यवाणी करता है
D. ठीक नहीं है, क्योंकि वातावरण के घटक किसी व्यक्ति की वृद्धि और विकास में योगदान करते हैं
प्रश्न 31- विकास की गति एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होती है, किंतु यह एक ——नमूने का अनुगमन करती है
A. अव्यवस्थित
B. अप्रत्याशित
C. क्रमबद्ध और व्यवस्थित Right Answer
D. एड़ी से चोटी
प्रश्न 32- प्रारंभिक बाल्यावस्था इस अवधि की ओर संकेत करती है
A. 2 से 8 वर्ष तक Right Answer
B. 6 से 12 वर्ष तक
C. जन्म से 5 वर्ष तक
D. जन्म से 8 वर्ष तक
प्रश्न 33- किसी शिक्षक के लिए वृद्धि और विकास के सिद्धांतों के बारे में जानना महत्वपूर्ण है क्योंकि
A. यह ज्ञान बच्चों को पृथक करने में शिक्षक की सहायता करेगा
B. शिक्षक अच्छा प्रभाव डालने में समर्थ हो सकेगा
C. बच्चों को सीखने की उपयुक्त अवसर प्रदान करने में यह ज्ञान शिक्षक के लिए सहायक होगा Right Answer
D. इससे इससे बाल विकास एक लोकप्रिय पाठ्यक्रम बनेगा
प्रश्न 34- गतिकी विकास/प्रेरक विकास का समीपदुराभिमुख सिद्धांत का आशय है
A. विकास पैर से सिर की ओर अभिमुख होता है
B. यह बचपन में जैविकीय परिवर्तनों की एक श्रृंखला है
C. विकास जीव के केंद्र से परिधि की ओर अग्रसर होता है Right Answer
D. विकास सिर से पैर की ओर अभिमुख होता है
प्रश्न 35 – निम्नलिखित में से कौन सा कथन ठीक है
A. सभी बच्चों के लिए बचपन प्रसन्नता की अवस्था होती है
B. बच्चे विचार करने में बड़ों जैसे ही होते हैं
C. बच्चे शैतान जीव है जिन्हें उनके निकटस्थ प्रौढ़ों को वश में करना होता है
D. भिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों के बच्चे बचपन का अनुभव भी भिन्न रूप में करते हैं Right Answer
प्रश्न 36- विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन सा एक उचित है
A. “सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ” विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है Right Answer
B. विकास पृथक होता है
C. विकास एकल आयामी है
D. विकास जन्म उसके साथ प्रारंभ होता है और समाप्त होता है
प्रश्न 37- भाषा विकास के लिए प्रारंभिक बचपन ——- का काल है
A. अमहत्वपूर्ण
B. अतिसंवेदनशील Right Answer
C. निरपेक्ष
D. कम महत्वपूर्ण
प्रश्न 38- विकास के सिद्धांतों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है
A. विकास परिपक्व और अधिगम पर आधारित होता है
B. विकास वंशानुगत और वातावरण के बीच सतत अन्योन्यक्रिया से होता है
C. प्रत्येक बच्चा विकास के चोरों से गुजरता है फिर भी बच्चों में व्यक्तिक भिन्नताए बहुत होती है
D. विकास एक परिमाणात्मक प्रक्रिया है जिसका ठीक-ठाक मापन हो सकता है Right Answer
प्रश्न 39- —–तथा ——की विशिष्ट अन्योन्यक्रिया का परिणाम विकास के विविध मार्ग और निष्कर्षों के रूप में हो सकता है
A. चुनौतियां-सीमाये
B. वंशानुक्रम-पर्यावरण Right Answer
C. स्थिरता-परिवर्तन
D. खोज-पोषण
प्रश्न 40- निम्नलिखित में से कौन सा आयु वर्ग उत्तर बाल्यावस्था की श्रेणी में आता है
A. 11 से 18 वर्ष
B. 18 से 24 वर्ष
C. जन्म से 6 वर्ष
D. 6 से 11 वर्ष Right Answer
प्रश्न 41- वयस्कता में संक्रमण की शुरुआत करने वाली अवधि है
A. मध्य बाल्यावस्था
B. पूर्व बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था Right Answer
D. उत्तर बाल्यावस्था
प्रश्न 42- भाषा विकास के लिए सबसे संवेदनशील समय निम्नलिखित में से कौन सा है
A. वयस्कावस्था
B. प्रारंभिक बचपन का समय Right Answer
C. जन्म पूर्व का समय
D. मध्य बचपन का समय
प्रश्न 43- एक 6 वर्ष की लड़की खेलकूद में असाधारण योग्यता का प्रदर्शन करती है, उसके माता-पिता दोनों ही खिलाड़ी है, उसे नित्य प्रशिक्षण प्राप्त करने भेजते हैं और सप्ताहांत में उसे प्रशिक्षण देते हैं। बहुत संभव है कि उसकी क्षमताएं निम्नलिखित दोनों के बीच परस्पर प्रतिक्रिया का परिणाम होगी….
A. स्वास्थ्य और प्रशिक्षण
B. अनुशासन और पौष्टिकता
C. आनुवंशिकता और पर्यावरण Right Answer
D. विकास और वृद्धि
प्रश्न 44- किशोर निम्नलिखित में से संबंधित अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए साथियों के दबाव के अनुरूप होते हैं
A. अपनेपन Right Answer
B. आत्मबोध
C. आत्मा प्रभावकारिता
D. सुरक्षा
प्रश्न 45- किशोर अनुभव कर सकते हैं
A. जीवन के बारे में तृप्ति की भावना
B. अपने बारे में चिंता Right Answer
C. बचपन में किए गए पापों के प्रति भय का भाव
D. आत्मसिद्धि की भावना
प्रश्न 46- विद्यार्थियों में संप्रत्ययात्मक विकास (conceptual development) को प्रोत्साहन देने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि सबसे प्रभावी है
A. विद्यार्थियों को बहुत से उदाहरण देना और तर्कशक्ति का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है Right Answer
B. जब तक विद्यार्थियों में वांछित संप्रत्ययात्मक परिवर्तन ना हो जाए तब तक दंड का उपयोग करना
C. पुराने प्रत्यय से किसी संदर्भ के बिना नए प्रत्यय को अपने आप समझा जाना चाहिए
D. याद करने के लिए कह कर विद्यार्थियों के गलत विचारों को सही विचारों में बदलना
प्रश्न 47- विकास का शिर:पदभिमुख दिशा सिद्धांत व्याख्या करता है कि विकास इस प्रकार आगे बढ़ता है
A. सिर से पैर की ओर Right Answer
B. ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों की ओर
C. सामान्य से विशिष्ट कार्यों की ओर
D. भिन्न से एकीकृत कार्यों की ओर
प्रश्न 48- मानव विकास कुछ सिद्धांतो पर आधारित है, निम्नलिखित में से कौन मानव विकास का सिद्धांत नही है
A. निरंतरता
B. श्रृंखलामयता
C. विशिष्ट से सामान्य
D. प्रतिवर्ती Right Answer
प्रश्न 49- मानव विकास दोनों के संयुक्त योगदान का उत्पाद है..
A. माता-पिता और शिक्षक
B. सामाजिक और सांस्कृतिक कारक
C. अनुवांशिक और पर्यावरण Right Answer
D. इनमे से कोई नही
प्रश्न 50- निम्नलिखित में से कौन विकास का एक सिद्धांत है
A. विकास हमेशा रैखिक होता है
B. यह एक असंगत प्रक्रिया है
C. विकास की सभी प्रक्रियाये आपस में जुडी नही है
D. यह सभी के लिए समान गति से आगे नही बढ़ता है Right Answer
यह Quiz आपको कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरुर बताये, साथ ही कोई त्रुटी भी हो तो हमे जरुर बताये Contact us Form के जरिये।
CDP Quiz For CTET, CDP Mock Test। Top Questions For CTET CDP, Child Development & Pedagogy Questions for CTET, CTET CDP Notes, CTET CDP One Liner, Child Development & Pedagogy MCQ Quiz in Hindi, Objective Question with Answer for Child Development & Pedagogy, Latest Child Development & Pedagogy MCQ Objective Questions, CTET CDP Online Test in Hindi, CTET CDP Online Test, CTET Online Mock Test, CDP Quiz in Hindi, CTET, BTET, Bihar TET, MPTET, UPTET, HTET, REET, RTET, KVS, NVS, Super TET, and ALL State TET (Teacher Eligibility Test)
Many many Thanks for this quiz.
स्वागत/धन्यवाद है Vinay Kumar Pandey जी। आपके शब्दो से मोटिवेशन/एनर्जी मिली और भी बेहतर करने की।
हमसे जुड़े रहे आपको और भी बेहतरीन Quiz मिलेंगे।