Rowlatt Act & Jallianwala bagh Massacre 1919

रौलेट एक्ट एवं जलियांवाला बाग हत्याकांड-1919

इस पोस्ट में Modern History (आधुनिक इतिहास) के  रौलेट एक्ट  और जलियांवाला बाग हत्या कांड-1919 टॉपिक को संकलित किया गया है जो सभी राज्यों के राज्य स्तरीय परीक्षा जैसे- बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा, बिहार शिक्षक भर्ती, BPSC Prelims, BPSC Tre, UPPSC Prelims, IAS, State PCS, SSC, SSC MTS, Railway, Banking, IBPS, IBPS PO, RBI, NDA CDS, Police, Force, Teacher Exam, TET, CTET, B.Ed., STET (Main Subject + General Studies) & other State Level Exam…के लिए महत्वपूर्ण है।

इस पोस्ट में Rowlatt Act 1919 & Jallianwala bagh Massacre 1919 के Short Notes एवं संभावित प्रश्नों के साथ-साथ पूर्व के परीक्षाओ में पूछे गये प्रश्न को संकलित किया गया है,जो निश्चित ही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा

Rowlatt Act 1919 in Hindi-

भारत में क्रांतिकारी गतिविधियों के दमन के लिए रॉलेट एक्ट लाया गया।

1917 में न्यायाधीश सिडनी रौलेट की अध्यक्षता में सेडिशन कमेटी गठित की गई।

इसी समिति की सिफारिश पर भारत में क्रांतिकारी और राष्ट्रवादी भावनाओं को कुचलने के उद्देश्य सेद एनार्कीअल एंड रिवॉल्यूशनरी क्राइम्स एक्ट ऑफ 1919 (रौलेट एक्ट) पारित किया गया।

रॉलेट एक्ट 1919 में मार्च महीने की 10 तारीख को ब्रिटिश भारत की लेजिसलेचर एवं इंपीरियल लेजिस्लेटिव कॉउन्सिल द्वारा पारित किया गया एक कानून था।

इस अधिनियम में यह प्रावधान था कि मजिस्ट्रेट केवल संदेह के आधार पर ही किसी भी व्यक्ति को अनिश्चितकाल के लिए जेल में डाल सकता है।

इसे बिना वकील, बिना दलील तथा बिना अपील का कानून भी कहा जाता है। इस काले कानून की संज्ञा भी दी जाती है।

जब रौलेट एक्ट पारित हुआ उस समय भारत का वायसराय-लार्ड चेम्स फोर्ड था

गांधी जी ने इस एक्ट का विरोध किया तथा 06 अप्रैल को जनता से इस काले कानून के विरुद्ध देशव्यापी हड़ताल एवं सत्याग्रह करने का आह्वाहन किया। इसके लिए गांधी जी ने होमरूल लीग के नेताओं से भी सहयोग लिया। अंग्रेजों के विरोध हेतु सत्याग्रह सभा भी गठित की गई। 

09/10 अप्रैल को गांधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया।

1919 Jallianwala bagh Massacre in Hindi

जालियाँवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919

रौलेट सत्याग्रह के दौरान 09/10 अप्रैल को पंजाब के दो लोकप्रिय नेता डॉक्टर सत्यपाल एवं डॉक्टर सैफुद्दीन किचलू को सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।

इनकी गिरफ्तारी के विरोध में 13 अप्रैल 1919 को वैशाखी के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक सार्वजनिक सभा का आयोजन हुआ। जहाँ जनरल डायर ने द्वारा निहत्थी भीड़ पर गोली चलवाकर लगभग 1000 लोगो की हत्या कर दी। इस घटना को जलियांवाला बाग हत्या कांड कहा जाता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मरने वाली संख्या 379 थी।

गांधी जी को लगा की कहानी पूरा देश हिंसा की चपेट में ना आ जाए अतः उन्होंने 18 अप्रैल को आंदोलन वापसी की घोषणा की।

इस नरसंहार के विरोध में रविंद्र नाथ टैगोर ने ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई नाइटहुड की उपाधि वापस कर दी।

दीनबंधु सीo एफo एन्ड्रयू ने इस हत्याकांड को जानबूझकर की गई हत्या कहा।

शंकर नायर में वायसराय की कार्यकारी के सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया। 

गांधी जी ने कैसर-ए-हिंद की उपाधि वापस कर दी।

इस हत्याकांड की जांच हेतु कांग्रेस ने मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में एक समिति गठित की। समिति के सदस्यों में मोतीलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सीoआरo दास, अब्बास तैयबजी और एमoआरo जयकर इत्यादि थे।

ब्रिटिश सरकार ने इस हत्याकांड की जांच के लिए हंटर आयोग का गठन किया। जिसमे तीन भारतीय सदस्य चिमनलाल शीतलवाड़, सुल्तान अहमद एवं जगत नारायण थे। 

हत्याकांड के दोषी लोगों को बचाने के लिए सरकार ने हंटर आयोग की रिपोर्ट आने से पहलेइंडेमिनटी बिलपास कर लिया था।

सरदार उधम सिंह ने लन्दन में मार्च 1940 को कैक्सटन हॉल में माइकल ओडायर (1919 में पंजाब का लेफ्टिनेंट गवर्नर) की गोली मारकर हत्या कर दी। तत्पश्चात उन्हें गिरफ्तार कर 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटोनविले मिले जेल में फांसी दे दी गई।

प्रमुख घटनाये एवं उनका वर्ष-

प्रमुख घटनायेउनका वर्ष
द अनार्किकल एंड रिवोल्युशनरी एक्ट (रौलेट एक्ट)मार्च 1919
डॉ० सत्यपाल एवं डॉ० सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी09 अप्रैल 1919
जालियांवाला बाग नरसंहार13 अप्रैल 1919
रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा नाईटहुड की उपाधि का त्याग30 मई 1919
मांटेग्यु चेम्सफोर्ड सुधार की घोषणा1919
कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशनदिसम्बर 1919
सर माईकल ओ डायर का वध (लन्दन में)13 मार्च 1940

Rowlatt Act 1919 Quiz in Hindi-

Jallianwala Bagh Massacre 1919 Quiz in Hindi-

इस Quiz में 25 प्रश्नों को संभावित प्रश्न एवं Previous Year Questions, Previous Year Exam से संकलित किया गया है। प्रत्येक प्रश्नों के लिए तीस सेकंड के का टाइम दिया गया है। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि और भी लोग इसका लाभ ले सके।

रौलेट एक्ट और जलियांवाला बाग हत्या कांड-1919 -Online Mock Test.

प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिये आपके पास 30 सेकंड का समय होगा।

Note : इस टेस्ट को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती होती है तो कमेंटबॉक्स में हमे इससे अवगत कराएं।

Time's Up
score:

Your Quiz Result

Total Questions:
Attempt:
Correct:
Wrong:
Your Score:
Percentage:
Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।
History Questions, History Questions Answers in Hindi, History quiz, History quiz questions, History question for BPSC, History question Answer, NCERT Solutions for History, History GK, History GK in Hindi, History question for IAS, History important question answer in Hindi, History ke question answer, Indian History, world History, itihas gk in Hindi…बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा, बिहार शिक्षक भर्ती, BPSC Prelims, BPSC Tre, UPPSC Prelims, IAS, State PCS, SSC, SSC MTS, Railway, Banking, IBPS, IBPS PO, RBI, NDA CDS, Police, Force, Teacher Exam, TET, CTET, B.Ed., STET (Main Subject + General Studies) & other State Level Exam

Rollwat Act 1919 MCQ Question Answer in Hindi

Jallianwala Bagh Massacre MCQ Question Answer in Hindi

प्रश्न 01. हंटर आयोग की नियुक्ति की गई थी [IAS 2001] 

A. काल कोठरी घटना के बाद 

B. जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद Right Ans

C. 1857 के विद्रोह के बाद 

D. बंगाल विभाजन के बाद

प्रश्न 02. जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में किसने ब्रिटिश सरकार की नाइटहुड की उपाधि लौटा दिया था [UPPSC Pre 2022] [65th BPSC]

A. मोहम्मद अली जिन्ना 

B. रविंद्र नाथ टैगोर Right Ans 

C. रामेश्वर सिंह 

D. शंकरन नायर

प्रश्न 03. जलियांवाला बाग नरसंहार पर कांग्रेस जांच समिति की रिपोर्ट के प्रारूप लिखने का कार्य सौपा गया था [UPPSC Pre 2014]

A. जवाहरलाल नेहरू को

B. महात्मा गांधी को Right Ans

C. सी.आर. दत्त को

D. फजलुल हक को 

प्रश्न 04. जलियांवाला बाग जनसभा किन नेताओं की गिरफ्तारी की विरोध में आयोजित की जा रही थी [UPPSC Pre 2012]

A. लाजपत राय और संपूरन सिंह 

B. डॉo किचलू और डॉo सत्यपाल Right Ans

C. सुखदेव और राजगुरु 

D. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 05. जलियांवाला बाग नरसंहार किस गांधीवादी सत्याग्रह के संबंध में हुआ [64th BPSC]

A. स्वदेशी सत्याग्रह 

B. रौलेट सत्याग्रह Right Ans 

C. बारदोली सत्याग्रह 

D. व्यक्तिक सत्याग्रह

प्रश्न 06. 30 मई 1919 को अपना अलंकरण (Honour) भारत सरकार को लौटाने वाले व्यक्ति थे 

A. जमनालाल बजाज 

B. तेज प्रताप सप्रू 

C. महात्मा गांधी 

D. रविंद्र नाथ टैगोर Right Ans 

प्रश्न 07. जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में निम्नलिखित में से किसने वायसराय की कार्य परिषद से त्यागपत्र दिया दे दिया था

A. रविंद्र नाथ टैगोर 

B. मदन मोहन मालवीय 

C. सर शंकर नायर Right Ans 

D. उपर्युक्त तीनों

प्रश्न 08. जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए जिम्मेदार सर माइकल ओ. डायर को निम्न में से किसने लंदन में 13 मार्च 1940 को गोली मारकर हत्या कर दी..

A. पृथ्वी सिंह आजाद 

B. सरदार किशन सिंह 

C. उधम सिंह Right Ans 

D. चौहान सिंह जोश

प्रश्न 09. रॉलेट एक्ट कब पारित हुआ था

A. 1909

B. 1919 Right Ans 

C. 1930

D. 1942

 प्रश्न 10. रॉलेट एक्ट का उद्देश्य 

A. युद्ध के प्रयासों के लिए अनिवार्य आर्थिक सहायता 

B. परीक्षण के बिना कारावास और परीक्षण के लिए सारांश प्रक्रियाओं Right Ans 

C. खिलाफत आंदोलन का दमन 

D. प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाना

प्रश्न 11. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रॉलेट एक्ट ने लोकप्रिय आक्रोश क्यों जगाया

A. इसमें धर्म की स्वतंत्रता को कम कर दिया 

B. इसने पारंपरिक भारतीय शिक्षा को दबा दिया 

C. इसने सरकार को बिना मुकदमे के लोगों को कैद करने के लिए अधिकृत किया Right Ans 

D. इसने ट्रेड यूनियन गतिविधियों पर अंकुश लगाया

प्रश्न 12. रॉलेट एक्ट पारित किया गया था 

A. कृषि सुधार लाना 

B. राष्ट्रीय और क्रांतिकारी गतिविधियों को कम करें Right Ans 

C. एक अनुकूलन व्यापार संतुलन रखें 

D. द्वितीय विश्व युद्ध के अपराधियों को मुकदमे में डाल दें

प्रश्न 13. रॉलेट एक्ट पारित होने के समय भारत का वायसराय कौन था

A. लॉर्ड इरविन

B. लॉर्ड रीडिंग

C. लॉर्ड चेम्सफोर्ड Right Ans 

D. लार्ड वेवेल

प्रश्न 14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रौलट एक्ट का विरोध किया क्योंकि इसका उद्देश्य था

A. व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सीमित करने के लिए Right Ans 

B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर प्रतिबंध लगाने के लिए 

C. सांप्रदायिक प्रतिनिधिमंडलों का विस्तार करने के लिए 

D. देश के लिए देशद्रोहियों पर आरोप लगाने वाले राष्ट्रीय नेताओं को कैद करने के लिए

प्रश्न 15. अखिल भारतीय राजनीति में गांधी का पहला उपक्रम था

A. असहयोग आंदोलन

B. चंपारण आंदोलन

C. रौलट सत्याग्रह Right Ans 

D. दंडी मार्च

प्रश्न 16. रॉलेट एक्ट के विरोध के रूप में जो टैक्स अभियान शुरू करने का सुझाव किसने दिया

A. अब्दुल कलाम आजाद

B. गांधीजी

C. रवींद्रनाथ टैगोर

D. स्वामी श्रद्धानंद Right Ans 

प्रश्न 17. अराजक और क्रांतिकारी अपराध अधिनियम 1919 को लोकप्रिय रूप से जाना जाता है

A. रौलेट एक्ट Right Ans 

B. पिट्स इंडिया एक्ट

C. भारतीय शस्त्र अधिनियम

D. इल्बर्ट बिल

प्रश्न 18. कौन सा महत्वपूर्ण अधिनियम जलियांवाला बाग हत्याकांड से ठीक पहले था

A. असहयोग आंदोलन

B. रौलेट एक्ट का अधिनियमन Right Ans 

C. सांप्रदायिक पुरस्कार

D. साइमन कमीशन का आगमन

प्रश्न 19. अमृतसर के जलियांवाला बाग में भीड़ का नरसंहार हुआ था

A. 05 में 1918

B. 01 अप्रैल 1919

C. 13 अप्रैल 1919 Right Ans 

D. 29 जुलाई 1919

प्रश्न 20. भारतीय इतिहास में वर्ष 1919 का संबंध किस है

A. कोलकाता से दिल्ली में राजधानी के हस्तांतरण के लिए

B. जलियांवाला बाग नरसंहार की त्रासदी के लिए Right Ans 

C. बंगाल विभाजन के लिए

D. खिलाफत आंदोलन के लिए

प्रश्न 21. किस शहर में जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ

A. मेरठ

B. आगरा

C. अमृतसर Right Ans 

D. लाहौर

प्रश्न 22. किस घटना को मोंटेग ने ‘निवारक हत्या’ के रूप में वर्णित किया था

A. जलियांवाला बाग का नरसंहार Right Ans 

B. महात्मा की हत्या

C. कर्जन विधि की हत्या

D. आईएनए गतिविधियों की हत्या

प्रश्न 23. बिना वकील, बिना दलील तथा बिना अपील का कानून किसे कहा गया..

A. रॉलेट एक्ट Right Ans 

B. खिलाफत आंदोलन

C. जलियांवाला बाग

D. हत्याकांड बंगाल विभाजन 

प्रश्न 24. निम्न में से किसे  काले कानून की संज्ञा दी जाती है..

A. खिलाफत आंदोलन 

B. रॉलेट एक्ट Right Ans 

C. बंगाल विभाजन

D. RTE एक्ट

प्रश्न 25. हंटर आयोग की नियुक्ति की गयी थी-

A. काली कोठरी घटना के बाद

B. जलियांवाला बाग़ हत्या कांड के बाद Right Ans 

C. 1857 के विद्रोह के बाद

D. बंगाल विभाजन के बाद

इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे साथ ही कमेन्ट तो जरुर करे और हमे बताये आपको यह पोस्ट कैसा लगा ताकि इस तरह का पोस्ट हम आपके लिए लाते रहेl

Modern History, Rowlatt Act 1919, रौलेट एक्ट, Jallianwala bagh Massacre 1919, जालियाँवाला बाग हत्याकांड, Modern History, Rowlatt Act Notes, रौलेट एक्ट नोट्स, Rowlatt Act Practice Set, Rowlatt Act Quiz, रौलेट एक्ट प्रैक्टिस सेट, रौलेट एक्ट क्विज, Jallianwala bagh Massacre Practice Set, जालियाँवाला बाग हत्याकांड प्रैक्टिस सेट , Jallianwala bagh Massacre Quiz, जालियाँवाला बाग हत्याकांड क्विज, Jallianwala bagh Massacre Notes, जालियाँवाला बाग हत्याकांड नोट्स

Leave a comment